फेंफड़े खराब होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

BY — May 17, 2016

sucideउदयपुर। ओगणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अत्यधिक शराब पीने से खराब हुए लीवर और फैफड़ों से परेशान होकर ससुराल के बाहर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार ढ़ीमड़ी निवासी देवा पारगी अपने ससुराल धोया गांव में ही रहता था और मजदूरी करता था। अत्यधिक शराब पीने के कारण इस युवक के फैंफड़े, गुर्दे आदि खराब हो चुके थे। रविवार को शराब पी और अपने ससुराल में ही जंगल में लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने लटका हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। जिस पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का शव उतारकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *