Header Banner

फांसी लगाकर की आत्महत्या

BY — May 17, 2016

sucideउदयपुर। जावरमाइंस थाना क्षेत्र में बैंगलोर से अपने गांव आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ओड़ा गांव निवासी एक युवक बैंगलोर में रहकर एक होटल पर खाना बनाने का काम करता था। यह युवक एक माह पूर्व उदयपुर छुट्टियों पर आया था। रात्रि को खाना खाकर सोया था और मध्य रात्रि में उठकर घर के पास ही स्थित एक पेड़ से लोहे के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने जब उसे लटका हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का शव उतारकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply