हिन्द जिंक के कौशिक को शान-ए-राजस्थान अवार्ड

BY — May 18, 2016

180501उदयपुर। राज्य  के राज्यपाल कल्याण सिंह ने जयपुर में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित सम्मान सामारोह में हिन्दुस्तान जिंक के पवन कौशिक को सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम सखी व खुशी के लिए सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा थीं।

कौषिक हिन्दुस्तान जिंक में 9 साल से कार्यरत हैं। वे वेदान्ता समूह के भी मुख्य कम्यूनिकेशन्स प्रोजेक्ट्स देखते हैं। कौशिक हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा ग्रामीण बाल विकास द्वारा अभियान खुशी तथा ग्रामीण महिला सशक्ती करण के अभियान सखी के संस्थारपक है। इनकी बनाई खुशी फिल्म 1 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है। कौशिक हिन्दुस्तान जिंक में पद ग्रहण करने से पहले केन्द्रीय सरकार के अनेकों महत्वपूर्ण अभियानों के साथ जुड़े रहे हैं। कौशिक ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), दिल्ली में पहली बार फैशन कम्यूनिकेशन विभाग की शुरूआत की। इन्होंने प्रिन्ट मीडिया में कई कॉलम लिखे तथा तीन दशक से रेडियो व टेलीविजन माध्यम से जुड़े हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *