Header Banner

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

BY — May 20, 2016

accउदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फिरोज (27) पुत्र फय्याज खां निवासी कुराबड़ अपनी बाईक पर सवार होकर किसी काम से कानोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मीठा नीम के समीप सामने से आए एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा था और मौके पर ही मर गया था। सूचना पर परिजन आए और चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply