जेएसजी इन्टरनेशल फेडरेशन खोलेगा जैन यूनिवर्सिटी : सांघवी

BY — May 22, 2016

जैन सोश्यल गुप उमंग द्वारा फतहसागर की पाल पर वॉक फॉर हेल्थ कार्यक्रम

220507उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मुबंई के पंकज सांघवी ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप इन्टनरनेशल फेडरेशन शीघ्र ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने एवं जैन समाज के छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे लाने हेतु एक विश्वविद्यालय का गठन किया जाएगा।

आज प्रात: देवाली मार्ग स्थित फतहसागर पाल से लेकर पूरी पाल तक जनता को स्वास्थ्य के प्रति जाग:रूक करने हेतु उमंग के सदस्य जागरूक करने वाले संदेश देते हुए सदस्य बैनर एवं तख्तियां लेकर चले। इस अवसर पर अन्य अतिथि व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी भी मौजूद थे। सांघवी आज जैन सोश्यल गुप उमंग द्वारा फतहसागर की पाल पर आयोजित वॉक फॉर हेल्थ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फेडरेशन द्वारा जैन समाज के लोगों को आपस में बीटूबी यानि बिजनेस टू बिजनेस करना सिखाया जाएगा ताकि समाज के निर्धन लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सकें। इस अवसर पर उन्होंने फेडरेशन द्वारा समाज सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यो की विवरण दिया।
220508फेडरेशन की निवर्तमान अध्यक्ष किरण जैन ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप सहित विभिन्न समाजों एवं जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य के लिए आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों से आम जनता स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गयी है। इससे मनुष्य भले ही तन से वृद्ध हो जाए लेकिन वह मन से जवान ही रहेगा।
ग्रुप के नॉर्थन रिज़न के संयुक्त सचिव आर.सी.मेहता ने बताया कि वॉक फॉर हेल्थ व बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम को जैन सोश्यल ग्रुप प्रमुखता से आगे बढ़ा कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। ओ.पी.चपलोत ने कहा कि इस कार्यक्रम में नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। नारी शक्ति के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है।
इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप उमंग के संस्थापक डॉ.सुन्दरलाल दक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सुन्दर स्वास्थ्य होगा तो मन भी सुन्दर होगा और उसी कारण मनुष्य दीर्घायु रहेगा। समारोह को शकुन्तला पोरवाल, जैन सोश्यय गुप उमंग संगिनी की अध्यक्ष प्रेम दक व रेखा जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन इन्द्रजीत सिंघवी ने किया। अंत में धन्यवाद जैन सोश्यल ग्रुप उमंग के सचिव भूपेन्द्र नागौरी ने ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *