Header Banner

सूने मकानों के ताले तोड़ हजारों की चोरी

BY — May 23, 2016

Police_capउदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास एवं अम्बातमाता थाना क्षेत्र में सूने मकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी व जेवरात चोरी के मामले दर्ज कराए गए हैं।

पुलिस के अनुसार सेक्टरर 12 निवासी नसरीन पत्नीं अहसान उल्ला ह खान ने दर्ज मामले में बताया‍ कि वह शादी में डूंगरपुर गई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर से सोने की चूडि़यां, सोने का हार, गैस की टंकियां और करीब 30 हजार की नकदी चुरा ली। वापस आने पर पता लगा तो पुलिस को सूचना दी।
इसी प्रकार अम्बारमाता थाना क्षेत्र में फरीदा बानो पत्नीा मुर्तजा खान ने बताया कि वह अपनी मां के पास गई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ पायजेब, सोने के लौंग, घडि़यां, पांच हजार रुपए नकद चुरा ले गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply