Header Banner

अधिक प्रचार हेतु युवा टीम का गठन

BY — May 25, 2016

बजरंग सेना की बैठक में महाराणा प्रताप की जयंती की तैयारी

250501उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों के लिए सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। समारेाह में अधिक से अधिक जनभागीदारी रह इसके लिए उदयपुर शहर एवं ग्रामीण अंचलों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जायेगा।

जिसमें बजरंग सेना के ग्रामीण अध्यक्ष मदन सालवी ने बताया कि युवा टीमों का गठन कर उनका संयोजक बनाया गया। इसके तहत गोपाल सिंह तीतरड़ी गिर्वा, दिलीप चौधरी मावली, अरविंद जगडावत वल्लभनगर, विजय सिंह बाघेला को गोगुन्दा संयोजक बनाया गया। ये टीमें गांव गांव जाकर प्रताप जयंती समारोह में आने का निमंत्रण दे अधिक से अधिक भागीदारी रहे। बैठक में जसवंत सिंह, डॉ. घनश्याअम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, गोपाल सिंह सिसोदिया, नाहर सिंह राठौड़, दीपक मेनारिया, नाथुलाल सेन, सुनील कालरा को प्रताप जयंती समारोह की तैयारी हेतु जिम्मेदारियां सौंपी। धन्यवाद करणवीर सिंह राठौड़ ने दिया। संचालन जितेन्द्र जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply