Header Banner

बीएड बाल विकास प्रवेश परीक्षा 12 जून को

BY — May 26, 2016

260504उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वणविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डबोक की ओर से आयोजित बीएड बाल विकास की प्रवेश परीक्षा 12 जून रविवार को महाविद्यालय के डबोक परिसर में होगी।

प्राचार्य डॉ. शशि चित्तोड़ा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। उन्होंने बताया कि छात्र प्रवेश पत्र के लिए फार्म ऑनलाइन (www.pbcdtdabok.net) अथवा ऑफ लाईन भी फार्म भर सकते हैं। समन्वयक डॉ. बीएल श्रीमाली ने बताया कि इस परीक्षा में प्रशिक्षणार्थी का सर्वांगीण विकास करने हेतु दौ वर्षिय पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply