बोहरा अध्यक्ष, माण्डोत मंत्री निर्वाचित

BY — May 29, 2016

श्री वर्धमान मदारिया ओसवाल संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित

290506उदयपुर। श्री वर्धमान मदारिया ओसवाल संस्थान की गुलाबबाग स्थित नवलखा भवन में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें छगनलाल बोहरा अध्यक्ष एवं अरूण माण्डोत मंत्री, बाबूलाल गांधी उपाध्यक्ष एवं कुंदनमल भटेवरा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मंत्री अरूण माण्डोत ने बताया कि आरंभ में संयोजक घेवरचंद दलाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संरक्षक धूलचंद पोखरना ने विचार व्यक्त किए। कार्यकारिणी में घेवरचंद दलाल, बालचंद गन्ना, लादूलाल मांडोत, कैलाश गन्ना, माणकचन्द्र माण्डोत, राजेन्द्र देरासरिया, अरूण नागौरी, राकेश देरासरिया, कमलेश गांधी, तरूण पोखरना एवं लक्ष्मण श्रीमाल मनोनीत किए गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *