21 हजार केसरिया पताकाएं लगेगी जगन्‍नाथ रथयात्रा में

BY — May 29, 2016

पोस्टर का विमोचन

290509उदयपुर। शहर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को जगदीश मन्दिर परिसर में गणेश देवरी में भगवान को पीले चावल एवं पूजा अर्चना कर निमंत्रण दिया गया।

संयोजक दिनेश मकवाना ने बताया कि 6 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे शहर में करीब 21 हजार केसरिया पताकाएं लगाई जायेगी। पोस्टर विमोचन के समय डॉ. प्रदीप कुमावत, प्रेम सिंह शक्तावत, राजेन्द्र श्रीमाली, भूपेन्द्र सिंह भाटी, मनवीर सिंह कृष्णावत, कमलेन्द्र सिंह पंवार, गोपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह बोहेड़ा, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, शिव सिंह सोलंकी, जगदीश शर्मा, घनश्याम सोलंकी, महेन्द्र सिंह चौहान, दीपक गौड़, प्रेमदास वैष्णव तथा विष्णु कसारा सहित सैंकडों लोग मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *