Header Banner

पीसी ज्वैलर पर खुले बम्पर पुरस्कार

BY — May 29, 2016

होंडा सिटी कार सहित बांटे कई इनाम

290511उदयपुर। पीसी ज्वैलर के उदयपुर शोरूम पर रविवार को दोपहर 3 बजे उपस्थित ग्राहकों के समक्ष बम्पर पुरस्कारों के लक्की ड्रॉ खोले गये। इसमें प्रथम बम्पर पुरस्कार स्वरूप होंडा सिटी कार जोयब हुसैन को खुली जिनकी अनुपस्थिति में उनकी माता ने कार की चाबी प्राप्त की।

अन्य इनामों में द्वितीय पुरस्कार में एक लाख तक की डायमंड ज्वैलरी हेतु डॉ. तरुण गुप्ता, दो तृतीय पुरस्कार में पचास हजार तक की डायमंड ज्वैलरी हेतु सुमन दवे एवं शकुन्तला मेहता, चार चतुर्थ पुरस्कार में पच्चीस हजार तक की डायमंड ज्वैलरी हेतु आदिल अहमद, मनोज कुमार, चन्द्रेश आदित्य, आशीष जैन, पांच पंचम पुरस्कार में दस हजार तक की डायमंड ज्वैलरी हेतु ओमप्रकाश, पिंकी साहू, हेमशंकर, गोविन्दलाल, स्मृति जैन भाग्यशाली विजेता रहे। इसके अलावा 10-10 ग्राम के चांदी के 38 सिक्कों हेतु भी 38 नामों की घोषणा की गई। उदयपुर शोरूम के प्रतिनिथि गणपतसिंह ने बताया कि पीसी ज्वैलर के उद्घाटन अवसर ग्राहकों हेतु बम्पर इनाम स्वरूप होंडा सिटी कार सहित ढेरों इनामों की स्कीम जारी की गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply