Header Banner

मोबाइल की दुकान में शराब बेचते गिरफ्तार

BY — May 30, 2016

Alcohol not allowedउदयपुर। स्पेशल टीम ने सोमवार को खेमपुरा क्षेत्र में एक मोबाईल की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार करते हुए हजारों की शराब बरामद की है।

स्पेशल टीम प्रभारी लीलाधर मालवीया को सूचना मिली कि खेमपुरा क्षेत्र में एक मोबाईल की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना पर कांस्टेबल अखिलेश, प्रहलाद, गणेश, योगेश, यशपाल ने कार्यवाही करते हुए इस दुकान पर दबिश दी। खेमपुरा स्थित गणपति मोबाइल की दुकान पर दबिश देकर विभिन्न ब्राण्ड की कुल 16 पेटी बीयर और विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी व देशी शराब की 4 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकान मालिक गणेश पुत्र दयाराम भोई निवासी खेमपुरा भोईवाड़ा की गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply