Header Banner

वृद्ध के साथ लूटपाट का मामला दर्ज

BY — May 30, 2016

300503उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने खेत पर सो रहे एक वृद्ध के साथ पैसे लूटपाट करने की नीयत से मारपीट कर दी और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार नवा डांगी निवासी नउवा अपने खेत पर रखवाली के लिए गया था। जहां पर रात्रि को तीन युवक आए और तीनों युवकों ने नवा से पहले पीने के लिए पानी मांगा। नवा ने पानी पिलाया। आरोपियों ने नवा से पैसे मांगे। नवा के मना करने पर आरोपियों ने नवा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। नवा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए और आस-पास के लोग भागकर मौके पर आए। लोगों ने नवा के परिजनों को फोन किया और उसे चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर उपचार करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply