Header Banner

कपड़े के शोरूम में आग

BY — June 3, 2016

030606उदयपुर। सूरजपोल चौराहे पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में गुरूवार देर रात्रि को करीब एक बजे बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई।

सूत्रों के अनुसार सूरजपोल चौराहे पर प्रिंस और प्रिसेज नाम से कपड़ों का एक बड़ा शोरूम है। रात्रि को करीब एक बजे इस शोरूम में से धुआं निकलता हुआ देखकर मौके पर पुलिस आई। सूचना पर मौके पर दमकलें आई और इसके बाद शोरूम मालिक को फोनकर बुलाया। शोरूम में धुआं ही धुआं बाहर निकला और अदंर आग की लपटें उठ रही थी। दमकलों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया और चार दमकलों ने करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस आग के कारण शोरूम में रखे लाखों रूपए के महिला और पुरूषों के कपड़े जल गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply