Header Banner

मासूम के शव की शिनाख्त नहीं

BY — June 3, 2016

Police_capउदयपुर। सवीना स्थित कृषि मण्डी में गुरूवार को झाडिय़ों में मिले दो वर्ष के बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। काफी प्रयास के बाद भी बच्चे के परिजन नहीं मिले। पुलिस के अनुसार शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सवीना सब्जी मण्डी में एक बच्चे का शव देखकर एक दुकानदार को बताया। जिस पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी हिरणमगरी मय जाब्ते के मौके पर गए और मौके पर डिप्टी सौभाग्यसिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने शव की शिनाख्तगी नहीं की। पुलिस के अनुसार मृत मासूम का शव एक दिन पुराना है। मृत बच्चे के बदन पर चोंटों के निशान नहीं है फिर भी पुलिस अधिकारियों ने हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। यदि शनिवार तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर लावारिस अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply