टोकना, रोकना और करने के संकल्प के साथ श्रमदान

BY — June 5, 2016

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता सहित आला अधिकारी भी बने श्रमदानी

050605उदयपुर। झील संरक्षण समिति, झील मित्र संस्थान, डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, झील हितैषी नागरिक मंच, वन विभाग, स्काउट-गाइड के साझे में रविवार को फतहसागर पर जागरूकता रैली निकाली गई और उसके बाद पीछोला पर दो घंटे तक श्रमदान किया गया।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने झील के विभिन्न घाटों व किनारों पर सफाई कर रहे अलग अलग समूहों के पास जाकर स्वयं श्रमदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया। कचरा, गंदगी, प्रदूषण फ़ैलाने वालों को प्रेम पूर्वक समझाने के लिए “टोकना” उन्हें तथा स्वयं को भी कचरा, गंदगी फ़ैलाने पर आग्रहपूर्वक “रोकना” तथा स्वयं पहल कर स्वच्छ्ता श्रमदान “करना” का संकल्प किया गया।
050606जिला कलेक्टर की पहल : झीलों के वैज्ञानिक एवं सहभागी संरक्षण पर व्यापक विचार विमर्श, जागरूकता अभिवृद्धि, एवं रचनात्मक साझा एक्शन के लिए कलक्टर गुप्ता ने “सिटी ऑफ़ लेक्स” व्हाट्सअप ग्रुप की शुरुआत की। इसमें झील संरक्षण से जुड़े विभागों के आला  अधिकारियों, झील एवं जल विशेषज्ञों, जागरूक एवं सक्रिय नागरिकों, कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया।
परिण्डे बांटे, अन्न बचाओ-जल बचाओ पत्रकों का वितरण : गुप्ता के सानिध्य में कृति सेवा संस्थान की ओर से परिण्डे बांटे गए तथा झील मित्र संस्थान झील संरक्षण समिति, डॉ. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के पत्रक, अन्न बचाओ-जल बचाओ वितरित किये गए तथा झूठा नहीं डालने का संकल्प किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *