हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का स्वागत, शोभायात्रा आज

BY — June 6, 2016

060604उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती पर नगर निगम तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के सातवें दिन सुबह लायंस क्लब महाराणा द्वारा सिटी रेल्वे स्टेशन पर आने वाले पयर्टक के भाल पर हल्दीघाटी की बलिदानी माटी से तिलक किया।

पन्नाधाय को नमन : श्रीराम बजरंग दल (सेना) की ओर गोवर्द्धन सागर की पाल पर स्थापित पन्नाधाय भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं महाआरती कर उन्हे याद किया गया। हरिओम सिंह राठौड़, पूर्व महापौर रजनी डांगी, प्रेम सिंह मदारा, संस्थापक ख्यालीलाल रजक, देवनारायण धाबाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि पन्नाधाय का त्याग और अनुपम बलिदान, कर्तव्य और साहस के समक्ष पन्नाधाय ने ममता का त्याग किया और राजकुमार उदयसिंह के जीवन को बचा लिया। अपने पुत्र के प्राणों की बलि देकर वचन रक्षा में अपने पालित स्वामी पुत्र को बचाया ही नहीं बल्कि मेवाड़ का अधिपति भी बनाया।
060605भव्य आतिशबाजी : प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर जय राजपुताना संघ की ओर से सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी की गई। इस योगेन्द्रसिंह तलावदा, भागवत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रताप किया दुग्धाभिषेक, 476 दीपों से महाआरती : भाजपा राणा प्रताप मंडल की ओर से प्रतापनगर स्थित सहकारी उपभोक्ता भंडार के बाहर लगी प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, 476 दीपक जला कर महाआरती कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि समारोह में गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, जिलाध्यक्ष दिनेश भटृ, प्रेम सिंह शक्तावत, प्रमोद सामर, मंडल प्रभारी किरण जैन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष जीवनलता जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, पार्षद खानचन्द्र ने विचार व्यक्त किए।
आज के आयोजन
प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की  476वीं जयन्ती मंगलवार को संभाग भर में धूम धाम से मनायी जायेगी। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नगर निगम तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्त्वावधान में सुबह 7.00 बजे मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की और से पुष्पाजंलि अर्पित की जायेगी। चेटक सर्कल चौराहे से प्रातः 7.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो शहर के चेटक सर्कल से शोभा यात्रा रवाना होकर हाथीपोल, घण्टाघर, बड़ाबाजार, अस्थल मंदिर, सूरजपोल चोराया, बापू बाजार, बैक तिराहा व देहलीगेट होते हुए समापन नगर निगम प्रागण में होगा, जहां सभागार में मुख्य समारोह होगा।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा होंगे। भीण्डर मित्र मंडल की ओर से महाराणा भूपाल चिकित्सालय में प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा।
शहर के 125 संगठनों के कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान : कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने बताया कि महाराणा प्रताप की 475वीं जयंति के उपलक्ष में आयोजित 7 दिवसीय समारोह में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले शहर के करीब 125 संगठनों के 225 कार्यकर्ताओं को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर एवं उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *