Header Banner

मुख्यमंत्री की काबिना मंत्रियों एवं अधिकारियों ने कीे अगवानी

BY — June 7, 2016

vasundhara rajeउदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दो दिवसीय यात्रा पर अपराह्न सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंची। श्रीमती राजे का काबिना मंत्रियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर भाव-भीना स्वागत किया।

महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर केबिनेट मंत्री, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी, जनजाति मंत्री नंदलाल  मीणा, पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर ‘‘दीपा’’, सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, प्रकृति खराड़ी, मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक आनन्द श्रीवास्तव, गोविन्द दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। वे थोड़ी देर हवाई अड्डे पर ही रुकीं। इसके पश्चात वे गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह की अगवानी करने के बाद उनके साथ ही हेलीकॉप्टर से गोगुंदा के लिये प्रस्थान कर र्गइं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply