Header Banner

भीण्डर मित्र मंडल का 51 यूनिट रक्तदान

BY — June 8, 2016

080601उदयपुर। भीण्डर मित्र मंडल की ओर से महाराणा प्रताप की 476वीं जयंति पर महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल वितरण एवं रक्तदान किया गया।

अध्यक्ष पंकज गांगावत ने बताया कि महाराणा प्रताप सर्वधर्मसद् भाव के धनी थे। उनकी सेना में सभी धर्म के लोग शामिल थे। उनकी याद सदा रहे इसी को ध्यान में रखते हुए मित्र मंडल की ओर से संरक्षक केलास सोनी, संगठन सचिव लोकेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री हितेश व्यास, उपाध्यक्ष गुलाब सेन, नरेन्द्र भोपावत, सुमति चन्द पदारत, झम्बु कुमार कंठालिया, संजय डुंगरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. घनश्याम सिंह भींडर सहित 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply