Header Banner

टाईफाईड से परेशान महिला कुएं में कूदी

BY — June 10, 2016

drownउदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र के बाठेड़ा की सराय में शुक्रवार सुबह एक महिला के कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि शान्ता बाई पति तुलसीराम प्रजापत को टाइफाइड की बीमारी थी जिससे लम्बे समय से परेशान थी।

परेशानी इतनी बढ़ गई थी की वह घर से आधा किलोमीटर दूर बाड़े के पास एक कुएं में कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने पानी में तैरते हुए शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव कुएं से निकलवाकर मुर्दाघर रखवाया। पुलिस ने बताया कि अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply