Header Banner

भूमि‍ विकास बैंक अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

BY — June 13, 2016

130601उदयपुर। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर इतिहास में पहली बार भाजपा का कब्जा होने पर सोमवार को शुभ मुहुर्त में अध्यक्ष ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान काफी में भाजपाई मौजूद थे।

भूमि विकास बैंक के चैयरमेन पद पर कांग्रेस में हुई उठापटक और गुटबाजी के बाद आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली और बैंक के अध्यक्ष पद भाजपा के रेवाशंकर गायरी और उपाध्यक्ष किशनलाल खटीक निर्वाचित हुए थे। चुनाव के बाद सोमवार का शुभ मुहुर्त होने के कारण बैंक के अध्यक्ष रेवाशंकर गायरी ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, उपाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह सोलंकी, महामन्त्री चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, नरेंद्र मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के मोहन मेनारिया, कुराबड़ प्रधान आसमा खान पठान, युवा मोर्चा के महामन्त्री मोहब्बतसिंह, सुरेश, जिला मीडिया प्रकोष्ठ के सयोजक चंद्रशेखर जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply