Header Banner

पुत्री के अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज

BY — June 14, 2016

kidnapउदयपुर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सदकड़ी फलां गमेती निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गत दिनों गांव का ही बद्री पुुत्र थावरा मीणा निवासी सदकड़ी फलां गमेती अपहरण कर ले गया था और अहमदाबाद में अपने भाई के कमरे में ले जाकर रखा। जहां पर आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसे पता चलने पर वह अहमदाबाद गया था। जहां से अपनी पुत्री को लेकर आया। बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply