Header Banner

माला सुखवाल ने एशियन पावरलिफ्टिंग में जीते 4 पदक

BY — June 16, 2016

खेलों के क्षेत्र में अजमेर मंडल को गौरवपूर्ण उपलब्धि

160603उदयपुर। गत 7 से 12 जून तक आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में अजमेर मंडल की माला सुखवाल के 4 पदक प्राप्त करने पर मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने सम्मानित किया।

अजमेर मंडल की महिला पावरलिफ्टर माला सुखवाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में डेड लिफ्ट में रजत, स्काट में कांस्य तथा बैंच प्रेस में कांस्य पदक तथा ओवर आल केटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के पश्चात माला सुखवाल ने मंडल कार्यालय में अजमेर मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष तथा मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला से मुलाकात की। पुनीत चावला ने माला सुखवाल को शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर देश व उत्तर पश्चिम रेलवे और अजमेर मंडल का नाम गौरवान्वित करने पर बधाई दी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर अजमेर मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरि. मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply