सीढि़यां उतरते गिरने से विवाहिता की मृत्यु

BY — June 17, 2016

Police_capउदयपुर। टीड़ी थाना क्षेत्र में पीहर आई विवाहिता के सीढिय़ा उतरने के दौरान गिरने से सिर में चोट आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी गुड्डी पत्नी प्रकाश मीणा कुछ दिनों पूर्व अपने पिता फतहलाला मीणा निवासी गोज्या के घर पर आई थी। गत रात्रि को वह एक बजे छत से लघुशंका के लिए नीचे उतर रही थी। इसी दौरान पांव स्लीप होने के कारण वह नीचे गिर पड़ी और सिर में चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष की ओर से कार्यवाही के लिए मना करने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *