Header Banner

किशोरी ने कराया दुष्कर्म का मामला

BY — June 17, 2016

rapeउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने एक युवक के खिलाफ उसके मकान में घुसकर चाकू दिखाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार भुवाणा निवासी किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके माता-पिता यात्रा पर गए थे। उसके पैतृक गांव पीपलवास नाथद्वारा का रहने वाला प्रहलादसिंह पुत्र अमरसिंह भी रहता था। उसका भाई गत दिनों कारखाने पर गया था। रात्रि को करीब 11 बजे आरोपी प्रहलाद शराब के नशे में आया और जबरन घर में घुसकर चाकू दिखाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका भाई आ गया तो आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। माता-पिता के यात्रा से पुन: आने पर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे थाने पर लेकर गए। जहां पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply