Header Banner

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला

BY — June 17, 2016

170605उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडग़ांव निवासी एक युवती ने मल्लातलाई निवासी कृष्णदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी कृष्णदास से परिचय सहेली के माध्यम से हुआ था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ यौन शोषण करने लगा था। करीब दो वर्ष तक उसके साथ यौन शोषण करने के दौरान उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर से इंकार कर दिया।जिस पर इस युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply