श्रमणाचार्य विमद सागर का चातुर्मास सेक्टर -11 में

BY — June 20, 2016

भक्तों में छाई खुशी, भजन और भक्ति नृत्य करके मनाई खुशी

200601उदयपुर। राष्ट्रसंत सूरिगच्छाचार्य विरागसागर महाराज के परम् शिष्य आचार्य विमद सागर का चातुर्मास झीलों की नगरी उदयपुर के सेक्टर 11 में होगा। इस आशय की उद्घोषणा होते ही सभागार में उपस्थित सभी श्रावक- श्राविकाएं खुशी से झूम उठे और भजनों और भक्ति नृत्य करके उत्साह का इजहार किया।

200602अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने बताया कि प्रात: 10 बजे चातुर्मास उदघोषणा समारोह में भींडर, लोहारिया, हुमड़ भवन, सेक्टर 11, सर्वऋतुविलास सहित अनेक स्थानों की चातुर्मास की विनती के बीच आचार्य विमद सागर महाराज ने सेक्टर-11 में चातुर्मास 2016 करने की घोषणा की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंगलाचरण और आचार्य श्री का अष्ट द्रव्य से पूजन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *