Header Banner

पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज

BY — June 21, 2016

kidnapउदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दो से उसकी पुत्री का अपहरण कर अपने साथ रखकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनसार थाना क्षेत्र के पीपली अ निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि करीब दो वर्ष पूर्व दिसम्बर 2016 में उसकी पुत्री 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण हो गया था। जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पिन्टू पुत्र थाना मीणा निवासी पीपली अ भी फरार चल रहा था। यह युवक दो वर्ष बाद आया और साथ में उसकी पुत्री भी थी। इस पर इस महिला की ओर से इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पूछताछ में सामने आया कि यह युवक इस किशोरी को लेकर अहमदाबाद चला गया था। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर अपने साथ ही रख रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply