Header Banner

हमला कर युवक को किया घायल

BY — June 21, 2016

More Halloween Clip Art Illustrations at http://www.ClipartOf.comउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर कुछ युवकों ने लठ और सरियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार तितरडी निवासी पुरूषोत्तम उर्फ लाला मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने दो साथियों के साथ सेक्टर 9 बी ब्लॉक में एक पार्क की दीवार पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी सद्दाम और शहजाद निवासी सवीना कच्ची बस्ती अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए। सभी आरोपियों के हाथों में पाईप और लोहे के सरिए थे। आते ही आरोपियों ने हमला करना शुरू कर दिया। जिससे उसके सिर में चोंटे आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply