Header Banner

रथ की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की तैयारियां

BY — June 29, 2016

290603उदयपुर। छह जुलाई को जगदीश मंदिर से प्रारम्भ होने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथयात्रा के लिये रजत रथ की साफ-सफाई, रंगरोगन एवं रखरखाव का कार्य चौहान हेण्डीक्राफ्ट के कुषल कारीगरों द्वारा पूर्ण हो चुका है। रथ के साज-सज्जा की तैयारियां पूर्ण है। अब सिर्फ इंतजार रथ को चौक में उतारने का।

290604रथ समिति द्वारा चार हजार ओम जय जगदीश हरे से लिखित ध्वजा पताकाएं समाज संस्थाओं एवं प्रमुख लोगों को वितरण की गई एवं समिति गुरुवार को समिति के कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह, रवि माली, योगेश कसारा, कमाण्डो के नेतृत्वक में समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सम्पूर्ण रथ यात्रा मार्ग जिसमे जगदीश चौक से प्रारम्भ होकर घण्टाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाडा, भड़भूजाघाटी, भोपालवाडी, तीज का चौक, संतोषी माता का मंदिर, धानमण्डी, लखारा चौक, मार्शल चौराहा, झीणीरेत, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड़, कैलाश कॉलोनी, कालाजी गोराजी, रंग निवास, भट्टियाणी चौहट्टा होते हुए जगदीश चौक तक के सम्पूर्ण मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply