Header Banner

डॉ. कुणावत को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार

BY — July 3, 2016

030702उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्वाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत को खाटूश्यामजी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के सत्र 2016-17 के समापन एवं अवार्ड समारोह में आयोजित रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष आर. रविन्द्रन द्वारा क्लब बिल्डर सहित विभिन्न पुरूस्कारों से सम्मानित किया।

समापन एवं अवार्ड समारोह में डॉ.कुणावत को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय एक्सीलैंन्स अवार्ड, डिस्ट्रिक्ट में आयेाजित इन्टरसिटी मीट में भाग लेने वाले पूर्व एवं वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के 18 पूर्व निदेशकों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयोजन को लेकर भी पूर्व प्रान्तपाल अशोक गुप्ता ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि उक्त अवार्ड प्रान्त के चुनिन्दा 8 रोटरियनों को प्रदान किया गया जिसमें से डॉ. कुणावत एक है। इस अवसर पर प्रान्तपाल प्रद्युम्न पाटनी, सीके बिड़ला सहित अनेक प्रान्तीय पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply