Header Banner

FS पर योग एवं साधना शिविर

BY — July 3, 2016

030708उदयपुर। आयुर्वेद विभाग पतंजलि योग समिति नगर निगम व स्वयंसेवी संगठनों के साझे रविवार को फतहसागर की पाल पर विशाल योग चिकित्सा व योग साधना शिविर आयोजित हुआ जिसमें शहर के लोगों ने भाग लिया।

शिविर प्रभारी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभालाल औद्च्य ने बताया कि शिविर प्रातःकाल 6 बजे से 7.15 बजे तक चला जिसमें पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक अशोक जैन, प्रेम जैन, गोपी लाल डांगी (गोपाल डांगी) ने शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए खड़े रहकर योगिक जोगिक, सूर्य नमस्कार कोणासन, ञिकोणासन, उर्ध ताड़ासन, तिर्यकताडासन, पादहस्तासन, व मिश्रदंडबेठक, वज्रासन, मन्डुकासन, कुर्मासन, सुप्तवज्रासन, आदि अनेक प्रकार के अलग अलग व्याधियों से निजात पाने व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आसनों का अभ्यास कराया।
030709ॠतुचर्या के अनुसार खान पान की जानकारी देते हुए डॉ औदिच्य ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम जैसे ही पानी बदलता है तो कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना होती है इसलिए पानी को गर्म करके पीना चाहिए। डॉ. ने ओर भी कई प्रकार की जानकारी दी। शिविर में योग प्रशिक्षक शारदा जालोरा, कमलेश भावसार गुड्डी पटेल, दिव्या पटेल ललिता सिंह यदुवंशी आदि योग प्रशिक्षक उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply