जगन्नाथ स्वामी ने किया नगर भ्रमण

BY — July 6, 2016

रथयात्रा में दिखा उत्साह

060706उदयपुर। अगर ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा हो तो फिर कैसी शर्म या लिहाज? कुछ ऐसा ही दिखा भगवान जगन्नाथ स्वामी के नगर भ्रमण के दौरान उल्लासित श्रद्धालुओं में जो अपनी ही धुन में मग्न थे। कोई नाच रहा था तो कोई पारम्पारिक वेशभूषा में नृत्य कर रहा था।

यह स्थान ऐसा था जहां कोई गरीब-अमीर नहीं था। चाहे वह महिला हो या पुरुष, किसी को ये चिंता नहीं थी कि कोई देख रहा है। वे तो बस अपनी मस्ती में नृत्य, कर रहे थे जबकि सड़क के दोनों ओर जनता उन्हें देखने उमड़ पड़ी। हर कोई भगवान के नगर भ्रमण पर अपनी खुशी अपनी तरह जता रहा था।
060707हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की, दीवाना राधे का से शहर गूंज रहा था। जगह-जगह विभिन्न व्यापार मंडलों, क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए डीजे पर धार्मिक भजन बज रहे थे। शहर का नजारा गुरुवार सुबह से ही कुछ अलग सा था। हर गली-मोहल्ले में रथयात्रा के स्वागत के लिए कुछ न कुछ तैयारियां की जा रही थीं। रास्ते भर रथयात्रियों को कोई कोल्डथ ड्रिंक पिला रहा था तो कोई ठंडे जल की मनुहार कर रहा था। कोई गर्मागर्म आलू बड़े तो कोई आइसक्रीम खिलाना चाह रहा था।
060708रथयात्रा में सबसे आगे झांकियां चल रही थीं। फिर ऊंटगाडि़यों पर बुजुर्ग महिला-पुरुष सवार थे तो बच्चे भी पीछे नहीं रहे। आबाल वृद्ध का उत्साह देखते ही बनता था। हर तरफ केसरिया बाना ही लहरा रहा था।रजत रथ को खींचने की हर किसी की चाह थी। होड़ाहोड़ी में कई महिलाएं व बच्चे रथ को हाथ लगाने से चूके तो किसी ने सिर्फ दूर से दर्शन करके ही अपने मन को संतुष्टि दी।
आरएमवी पर दोनों रथ की महाआरती की गई। चारों ओर दीप प्रजवलित हो उठे। इससे पहले सुबह जब सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ धाम से स्वर्ण रथ में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्रजी को विराजित कर जुलूस निकला तो हर किसी के मुंह से जगन्नाथ स्वा‍मी की जय का नारा गूंज उठा। हर व्यक्ति रथ को हाथ लगाकर मानों साक्षात भगवान जगन्नाथ को छू लेना चाहता था।
060709शहर में जगह जगह रथयात्रा का भव्यक स्वाागत किया गया। सकल राजपूत महासभा मेवाड़ की ओर से संस्थापक तनवीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्वन में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का गुलाब बाग स्थित कालाजी गोराजी चौराहे पर स्वागत किया गया।

रथयात्रा का जगदीश चौक में पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने आरती उतारकर अच्छी बारिश और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रदेश महामन्त्री और इंटक नेता जगदीशराज श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, दिनेश दवे, कौशल नागदा, अजय सिंह मौजूद थे।
सांप्रदायिक सोहार्द की मिसाल कायम करते हुये वार्ड न.46 के कांग्रेस अध्यक्ष नूर खान, महिला कांग्रेस ए ब्लॉक अध्यक्ष रेहाना बानो, कांग्रेस नेता शकील खान, माजिद खान, हामिद शेख़ और इनकी टीम ने घंटाघर पर भगवान् जगन्‍नाथ की रथयात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *