ईदुल-फितर पर गले मिलकर दी मुबारकबाद

BY — July 7, 2016

070702उदयपुर। ईदुलफितर संभाग भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर की सभी मस्जिदों में समय अनुसार नमाज पढ़ी गई। नमाज से पूर्व नमाज पढ़ने का तरीका बताया। तरीका बताने के बाद ईदुलफितर की नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया और वतन, प्रदेश, शहर और जिले के अन्दर अमनोअमान, भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी गई। दुआ के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके पश्चात् कब्रिस्तानों में जाकर मरहूमों के लिए मगफिरत की दुआएँ मांगी।
अपने घर लौटकर बुजुर्गों से ईद की मुबारकबाद ली व बच्चों को ईदी देकर ईद की मुबारकबाद दी। सिवईयां, मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे मुबारकबाद दी। अपने परायों को भी इस ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद दी जो खुशी एक माह के रोजे रखकर ईद का त्योहार आने पर बहुत सारी खुशियां मनाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *