Header Banner

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट तारा को सिंहस्थ का बेस्ट फोटो अवार्ड

BY — July 7, 2016

एक लाख रुपये का पुरस्कार

070704उदयपुर। शहर के जाने-माने युवा फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को चित्रकुट धाम स्थित रावतपुरा सरकार न्यास की तरफ से सिंहस्थ कुंभ विषय पर हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मिला है। इसके तहत गवारिया को चित्रकूट धाम पर आयोजित समारोह में एक लाख रुपये नकद प्रदान किए गए।

गवारिया को स्वरूपाचार्य महंत और रविशंकर महाराज (रावतपुर सरकार) ने शॉल ओढ़ाकर, ट्राफी और एक लाख का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर उज्जैन के दिनेश जाटव, तीसरे स्थान पर इंदौर के राहुल जोशी तथा देवेंद्रकुमार, प्रदीप जोशी, अनुराग छजलानी, महेंद्र राठौर व सुधीर सक्सेना को प्रोत्साहन पुरूस्कार दिए गए।
070705हिरण, तेज बारिश और नागा साधु : तारा को जिस फोटो पर पहला पुरूस्कार मिला वह नागा साधुओं की दीक्षा से संबंधित था। यह फोटो गवारिया द्वारा जूना अखाड़ा की तरफ से सिंहस्थ महाकुंभ की भूखी माता घाट पर हुई पहली नागा दीक्षा के दौरान लिया गया था। इस फोटो में दीक्षा के दौरान मूसलाधार बारिश में एक हिरण अपने स्वामी (नागा साधु बनने वाला) के पास खड़ा था। फोटो में गवारिया ने तेज बारिश में कांपते नागा साधु और बारिश में भीगते हुए हिरण को क्लिक किया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply