Header Banner

निरंकारी भक्तों ने रेल्वे स्टेशन पर चलाया ‘सफाई अभियान‘

BY — July 9, 2016

090707उदयपुर। निरंकारी चेरीटेबल फाउन्डेशन आज देश के 46 रेल्वे स्टेशनों पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के सपनों को पूर्ण करने हेतु ‘सफाई अभियान‘ चलाया। इसी कडी में उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर भी स्थानीय भक्तों से सफाई का कार्य किया।

मीडिया प्रभारी दिनेश टेक्चन्दानी ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आग्रह पर निरंकारी मिशन के ब्रह्मलीन सदगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकाकरी चेरिटेबल फाउन्डेशन ने 2 अक्टूबर 2015 गांधी जयन्ती से देश के 46 रेल्वे स्टेशनों की सफाई की जिम्मेदारी उठाई थी। तभी से प्रति माह चेरीटेबल फाउन्डेशन इन रेल्वे स्टेशनों पर  ’सफाई अभियान’ चला रहा है। इसी कड़ी में ’’ स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत’’ अभियान के तहत निरंकारियों द्वारा शनिवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ’सफाई अभियान’ का नवमं चरण चलाया गया जिसमें उदयपुर सहित मिशन की चित्तौडगढ, भीलवाडा, दरीबा, राजनगर  बडीसादडी, पुंजपुर, आंजना आदि शाखाओं के निरंकारी भक्त एवं  सेवादल सदस्यों ने सफाई कार्य किया। लगभग 200-250 श्रद्धालुओं के इस सफाई अभियान में भाग लिया।
090708स्वयंसेवकों ने रेलवे प्लेटफोर्मों पर न केवल झाडू लगाया बल्कि वहां पडे दाग धब्बों को भी पोछे की मदद से छुडाया। स्वच्छता अभियान की इस कडी में देखते ही देखते रेल परिसर अत्यन्त खूबसूरत दिखने लगा। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों ने निरंकारी भक्तों को पूर्ण समर्पण  भाव से सफाई करते हुए देखा तो वे दंग रह गये। स्थानीय सत्संग कमेटी के सदस्य हरीश नासा ने अभियान का उदघाटन करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन का यह कार्य समाज के हर व्यक्ति के लिये अनुकरणीय है। सेवादल के क्षेत्रीय संचालक सुरेश वैष्णव, शिक्षक देवेन्द्र, पुष्कर चौधरी, इन्द्रप्रकाश जेठमलानी, रामसिंह आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply