प्रिंस वीडी बैरागी का माया संसार उदयपुर में

BY — July 9, 2016

090706उदयपुर। देश-विदेशों में अपने माया संसार की धूम मचाने वाले देश के होनहार युवा जादूगर प्रिंस वी. डी. बैरागी 10 जुलाई से झीलों की नगरी उदयपुर के पिक्चर पैलेस में अपने जादुई कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

जादूगर बैरागी देश के सबसे कम उम्र के युवा जादूगर हैं। इनके प्रदर्शन ने दुनिया में इतिहास रचा है। इनका यह मायावी संसार चमत्कार के क्षेत्र में शानदार उंचाईयां छूते हुए स्थायी मुकाम हासिल कर चुका है। इनका माया संसार एक स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन एवं बच्चों के आकर्षण के साथ कई महत्वपूर्ण संदेश युक्त एवं भारत सरकार के जनहित के जारी संदेशों को जन जन तक पहुंचाने में भी अपनी महती भूमिका निभाई है।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत में जादूगर बैरागी ने बताया कि वे शाजापुर (मध्यप्रदेश) निवासी हैं। उन्होंने कभी जादूगर बनने की नहीं सोची थी लेकिन अपने पिता श्री वैष्णवदास की प्रेरणा से जादू के क्षेत्र में अपना कदम रखा। आज उनका सबसे बड़ा सपना जादू में इतिहास रचना है। इनकी जादू की दुनिया में कई टनों वजनी साजो-सामान और 60 सहयोगियों की टीम है। पलक झपकते ही चमत्कार और दुनिया के चमत्कारों का अनूठा संग्रह लिए रविवार से लेकसिटीवासियों का मनोरंजन करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *