पहले दिन सिर चढ़ कर बोला जादूगर वीडी बैरागी का शो

BY — July 10, 2016

100710उदयपुर। देश के ख्यातिप्राप्त युवा जादूगर वीडी बैरागी का उदयपुर में आज से प्रारम्भ हुआ जादुई शो पहले ही दिन शहरवासियों के सिर चढ़ कर बोला।

जादूगर वीडी बैरागी ने जोशीले अन्दाज में एक से बढ़कर एक जादुई आइटम पेश कर दर्शकों का स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन किया जिसमें नोटों की बारिश, लड़की का काटकर पुनः जुड़ना, गोरिल्ला में लड़की बदलना, नृत्य के बाद पुनः लड़की का नागिन में बदलना आदि जादुई करतब देखकर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी रोमांचित हो उठे। सस्पेन्स एवं रोमांचित कर देने वाले इस जानलेवा खेल वाटरस्केप प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। मंच पर बाईक के साथ वीडी बैरागी का गायब होकर पुनः दर्शकों के बीच आना ,हैरान कर देने वाला शानदार प्रदर्शन रहा। हर करतब पर दर्शकों ने तालियां बजाकर जादूगर का उत्साहवर्धन किया।
पहले दिन प्रथम शो पर जादूगर भंवर तलायचा के सानिध्य व जादूगर दुर्रानी की अध्यक्षता में उदयपुर के वरिष्ठ व युवा जादूगरों जादूगर एमके लाल, रमिला टनाटन, राजकुमार, सीके भामावत, रफीक, देवीलाल, प्रकाश चौहान, रोशन, मिनषी, लालदास पर्जन्य, चुन्नीलाल, खेमशंकर ने जादूगर वीडी बैरागी का शॉल, मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *