Header Banner

स्कूल में पौधरोपण

BY — July 11, 2016

110701उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज एवं इन्टरेक्ट क्लब ऑफ एमएमपीएस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर परिसर में 60 पौधों का रोपण कर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के अधिकारी आरके जैन थे।

क्लब अध्यक्ष संजीव जोधावत ने बताया कि क्लब ने महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर स्कूली विद्यार्थियों को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में सचिव दीपक गोयल, सहायक प्रांतपाल दीपक सुखाड़िया, विमल डागलिया, जयेश पारीख, फरहत हुसैन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जूमर गहलोत मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply