ब्लोसम फेस्टिवल एक्सपो-2016 प्रदर्शनी प्रारम्भ

BY — July 15, 2016

150706उदयपुर। ब्लोसम इवेन्ट्स एण्ड एक्सपोर्ट हाउस द्वारा आज से तीन दिवसीय ब्लोसम फेस्टिवल एक्सपो-2016 प्रदर्शनी पंचवटी स्थित आर.के.मॉल में प्रारम्भ हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन  पुलिस उपाधीक्षक रानू शर्मा ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी की संयोजिका खुशबू सुराणा ने बताया कि प्रति वर्ष की भंाति इस वर्ष भी इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में देश भर के विभिन्न प्रांतों के विभिन्न उत्पादों को एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास किया है ताकि महिलाओं को खरीददारी के समय कहीं अन्यत्र न भटकना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में कलकत्ता की राखियां, बेडशीट, बेड कवर, होम डेकोर के सामान, जयपुर के पारम्परिक गहने, आकर्षक डिजाईनों के सूट, कुर्ते, दिल्ली के हेण्डीक्राफ्ट के सामान, कोयम्बटूर का शरबत व उपहार में देने के सामान जनता और विशेषकर महिलाओं के विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। प्रथम दिन इस प्रदर्शनी में महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *