फतहसागर पाथ वे के नजदीक फोर्टी करेगी आज पौधरोपण

BY — July 16, 2016

जिला कलक्टर के नेतृत्व में होगा पौधरोपण, अधिकारियों ने लिया जायजा

160705उदयपुर। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (फोर्टी) की ओर से रविवार सुबह 8 बजे रानी रोड किनारे स्थित यूआईटी की ओर से बन रहे पाथ वे के नजदीक पौधरोपण किया जाएगा। इस सम्बन्ध में शनिवार को यूआईटी के अधिकारियों ने भी स्थल का जायजा लिया।

फोर्टी के संभाग अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि सामाजिक सरोकारों के तहत जिला कलक्टर रोहित गुप्ता के नेतृत्व में पौधरोपण किया जाएगा। गुप्ता के निर्देशन एवं नेतृत्व में इस पौधरोपण कार्यक्रम में फोर्टी के कार्यकारिणी सदस्यों सहित आमजन भी हिस्सा लेंगे।
म्हासचिव पलाश वैश्य ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार को यूआईटी के अधिकारियों ने स्थल का जायजा लिया और पौधरोपण के लिए फोर्टी के पदाधिकारियों को उचित स्थल बताया। इस अवसर पर यूआईटी के अधीक्षण अभियंता रेशमराम हूड़ा, अधिशासी अभियंता मुकेश जॉनी, सहायक अभियंता चतरसिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता निर्मल सुथार, फोर्टी के कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत, उपाध्यक्ष लोकेश त्रिवेदी, चेयरमैन (सोशल सर्विस)  विशाल दाधीच आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *