वाहनचालक ने लूटी बेटी की अस्मत

BY — July 16, 2016

विडियो क्लिपिंग बनाकर किया ब्लेकमेल

fruadउदयपुर। वाहन चालक ने मालिक की बेटी को बहला फुसलाकर होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेतावस्था में उसकी अश्लील विडियो क्लिपिंग बना ली और बाद में उसका शारीरिक शोषण कर बच्चे की मां बना दिया। युवती को डरा-धमका कर नकदी व जेवरात भी हड़प लिए।

पुलिस के अनुसार आगरिया (आमेट) निवासी युवती ने दर्ज कराए मामले में बताया कि हाल सुखाडि़यानगर (नाथद्वारा) निवासी संजय पुत्र नारायणसिंह राठौड़ उसके यहां वाहन चालक है। वह उसे बहला फुसलाकर घसियार स्थित होटल में ले गया जहां उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह अचेत हो गई। उसके साथ अश्लीलल हरकत कर उसने विडियो क्लिपिंग बना ली। उसके आधार पर उसे ब्ले।कमेल करने लगा। शारीरिक संबंध भी बनाता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्चेल को जन्मक दिया। आरोपी ने उससे सोने के आभूषण एवं नकदी भी ले ली। उसकी एफडी की राशि भी हड़प ली। क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्या यिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *