Header Banner

ग्रेट खली 22 को उदयपुर में

BY — July 19, 2016

फॉर श्योर फिटनेस जिम का करेंगे उद्घाटन

190709उदयपुर। रेसलिंग की दुनिया मे अपने दमदार दाव पेचों से बडे से बडे रेसलर को धूल चटाने वाले रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा शुक्रवार को पहली बार झीलों के शहर उदयपुर आयेंगे। खली यहा शोभागपुरा सर्किल स्थित फॉर श्यार फिटनेस जिम का शुभारम्भ करेंगे।

करीब 8 हजार से ज्यादा  स्क्वायर फिट मे बना यह जिम राजस्थान का सबसे बडा जिम होगा जहां अत्याधुनिक मशीनों को लगाया गया है। इस जिम में विदेशों से आयात मशनों को स्थापित किया गया है, जिसका लाभ शहरवासी उठा सकेंगे। जिम के निदेशक अशोक जोशी ने बताया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों मे अभिनय करने के साथ ही विश्व की सबसे प्रसिद्ध रेसलिंग में विदेशी पहलवानों को पछाड़ देने वाले द ग्रेट खली ने बिग बॉस के चौथे सीजन मे भी प्रतिभागी रहे है। वह गुरूवार सांय उदयपुर पहुचेंगे और उदयपुर का भ्रमण करेंगे।
उन्होंने बताया कि फिटनेस आपकी अपनी खुशी और स्थिरता के लिए बेहद जरुरी है। यह रोजमर्रा की जिंदगी और मनोस्थिति में प्रमुख भूमिका निभाता है। फिटनेस एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है और इसके बारे में जागरूकता लाना और इसकी सुविधा प्रदान कराना एक आवश्यक सेवा है. इसी उ्देश्य को लेकर लेकसिटी के बाशिंदों के लिए अत्याधु मशीनों से युक्त फॉर श्यार फिटनेस जिम की शुरूआत की जा रही है।
पहलवानों से मिलेंगे खली : उदयपुर आ रहे द ग्रेट खली जिम उद्घाटन के दौरान शहर के पहलवानों से भी मुलाकात करेगे जिसके लिए उद्घाटन स्थल पर ही व्यवस्था की गई है। खली के उदयपुर आने की खबर से लेकसिटी मे उनके प्रशंसको मे भारी उत्साह है और खासकर शहर के पहलवान द ग्रेट खली को देखने और उनसे मिलने के लिए खासे उत्साहित नजर आ रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply