कन्याओं को संस्कारित करने में महिलाओं की अहम भूमिका : बैद

BY — July 19, 2016

तेरापंथ महिला मंडल की मेवाड़स्तरीय कार्यशाला

190705उदयपुर। कन्याओं को संस्कारित करने में महिलाओं की महती भूमिका है। बेटियों का इस तरह संस्कारित करें कि पूरे देश में तेरापंथ की बेटी की एक अलग पहिचान हो। हर व्यक्ति सोचे कि बेटी दें तो तेरापंथी के यहां और लाएं तो भी तेरापंथी के यहां से। इस इमेज को बनाए रखने के लिए ही हमें काम करना है।

ये विचार तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना बैद ने व्यक्त किए। वे तेरापंथ महिला मंडल की ओर से हमारा प्रयास संस्था का विकास विषयक आयोजिक मेवाड़ स्तरीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। साध्वी कीर्तिलता ठाणा-6 के सान्निध्य में हुई कार्यशाला में राजसमंद, भीलवाड़ा, नाथद्वारा, कांकरोली, आमेट, धोइन्दा, गोगुंदा आदि स्थानों से मंडल की कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। श्रीमती बैद ने कहा कि इमेज बनाने के लिए शुरूआत हमें घर से करनी होगी। बेटी के पहनावे पर ध्यान दें। उसकी दोस्त बनकर रहें। हमेशा सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन डागलिया ने कहा कि श्रीमती बैद के नेतृत्व में मंडल द्वारा किए गए कार्यों को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है। वे बधाई की पात्र हैं। भविष्य में भी इसी तरह काम करती रहें।
मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र से आई विभिन्न महिला ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया। भीलवाड़ा महिला मंडल की नीतू ओस्तवाल ने बताया कि जैन आइडल 15 दिवसीय अभिरूचि शिविर, महिला सशक्तिकरण, गर्ल्स एम्पावरमेंट, क्लोथ बैंक, लाइब्रेरी, स्वच्छता अभियान, झाडू, डस्टबिन आदि वितरित किए गए। कांकरोली से स्नेहलता मादरेचा, आमेट से सुधा मेहता, उदयपुर की सुमन डागलिया ने भी विचार व्यक्त किए। नाथद्वारा से आई महिला कार्यकर्ताओं ने सभा, युवक परिषद और महिलाओं का अधिवेशन एक साथ करने का सुझाव दिया। केन्द्रीय स्तर पर चेतना कर्णावट ने तत्वज्ञान में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्या मंडल की संयोजिका प्रेक्षा नंदावत एवं समूह ने जागो जागो कन्याओं पर गीतिका एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर कन्या सुरक्षा सर्किल के करीब डेढ़ सौ स्टीकर बनाए गए जिनका विमोचन श्रीमती बैद ने किया। कोठारी ने बताया कि इन सभी स्टीकरों को अपने वाहनों पर लगाएं और कन्या सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
190706उदयपुर महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रा बोहरा ने कहा कि बैद बधाई की पात्र हैं जिनके नेतृत्व में मंडल ने इतने उल्लेखनीय कार्य किए कि केन्द्र सरकार ने मंडल को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत को हाथ में लिया। राजस्थान सरकार ने एनजीओ का सम्मान दिया।
अधिवेशन को उदयपुर सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने भी संबोधित किया। आभार कंचन सोनी ने व्यक्त किया। संचालन लक्ष्मी कोठारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शशि चव्हाण, पुष्पा कर्णावट, इन्दुबाला पोरवाल, वंदना बाबेल, सुमन डागलिया, केसर तोतावत, सीमा बाबेल, सरिता कोठारी, सोनल सिंघवी, पुष्पा कोठारी आदि ने हिस्सा लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *