Header Banner

महाकाल कावड़ यात्रा व शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन

BY — July 20, 2016

200704उदयपुर। महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति द्वारा आज यहां महाकाल मंदिर प्रांगण में कावड़ यात्रा व एवं शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया के मुख्य आतिथ में हुआ जिसमें विशिष्टव अतिथि सत्यनारायण चौधरी, विफा के शहर अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा थे।

कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष केके शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की तैयारी के लिये पूरे शहर में धार्मिक संगठनों व सामाजिक संगठनों से महाकाल कावड़ यात्रा एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु अपील की। समिति के महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, संयोजक मोहनलाल साहू, महिला संयोजक अर्चना शर्मा, महिला सह संयोजक कुसुमलता शर्मा व विफा युवा मंच के देहात जिलाध्यक्ष भूपेश चौबीसा, विफा शहर महिला अध्यक्ष संगीता व्यास व रेखा पालीवाल, प्रेमसिंह रावत, महेश नागदा भी उपस्थित थे। 8 अगस्त निकाली जाने वाली शोभायात्रा-कावडयात्रा को शहर के विभिन्न गरबा मण्डलों के षिव भक्त इस यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply