Header Banner

स्वयं की मनोस्थिति के लिए भी फिटनेस जरूरी : खली

BY — July 21, 2016

फॉर श्योर फिटनेस क्लब का शुभारम्भ आज

210704उदयपुर। विश्व में देश का नाम रोशन करने वाले खली उर्फ दिलीपसिंह राणा का मानना है कि अपनी खुशी और स्थिरता के लिए फिटनेस बेहद जरुरी है। यह रोजमर्रा की जिंदगी और मनोस्थिति में प्रमुख भूमिका निभाता है।

वे गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे शुक्रवार को अत्या धुनिक मशीनों से युक्तप फिटनेस क्लाब क्लब फॉर श्योर फिटनेस जिम का उद्घाटन करेंगे। वे गुरुवार दोपहर उदयपुर पहुंचे थे। उन्हों्ने कहा कि फिटनेस एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है और इसके बारे में जागरूकता लाना और इसकी सुविधा प्रदान कराना एक आवश्यक सेवा है। उदयपुर वासियों के लिए खुशी की बात है कि यहां फॉर श्योर फिटनेस जिम का शुभारम्भ होने जा रहा है, लोगो को इस जिम की सुविधाओं का लाभ लेकर चुस्त और तन्दुरूस्त रहना चाहिए।
इससे पूर्व शोभागपुरा स्थित फॉर श्योर फिटनेस जिम की विजिट भी की और यहां लगाई गई मशीनों का उपयोग भी किया। जिम के निदेशक अशोक जोशी और प्रकाश मेनारिया ने बताया कि करीब आठ हजार स्क्वायर फिट मे बना यह जिम राजस्थान का एकमात्र जिम है, जहां विदेशों से आयातित अत्याधुनिक मशीनों को लगाया गया है। जिसका लाभ शहरवासी उठा सकेंगे। इस जिम मे फिटनेस के लिए कार्डियो, वेट एरिया, मंकी क्लेम्बर, स्प्रीनिंग बाईक सहित राजस्थान मे पहली बार क्रोस फिट मल्टीफंक्शनल्स मशीनें स्थापित की गई है, क्रोस फिट राजस्थान मे पहली मशीन है जिसमे 15 से 20 लोग समूह में एक साथ जिम का अभ्यास कर सकेंगे। पूर्ण वातानुकूलित और वाई-फाई की सुविधा से लैस इस क्लब मे योगा, स्टीम, न्यूट्रीशन्स, कैफे टेरिया, सेपरेट चेंचिंग रूम की भी सुविधाएं दी जाएगी।
210705क्लब के निदेशक अर्जुन पालीवाल ने बताया कि लोगो को शारिरीक रूप से मजबूत बनाने के लिए जहां जिम मे रोजाना 20 से अधिक विशेष ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग दी जायेगी, वही योग के प्रचार प्रसार के लिए योग शिक्षकों द्वारा योग की विशेष क्लासे भी लगाई जायेगी। जिससे की यहां आने वाले लोगों को शारीरिक मजबूती मिलने के साथ ही मानसिक रूप से भी सुदृढता मिले। पालीवाल ने बताया कि फोर स्क्वायर जिम के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों के रूप मे पुलिस महानिरिक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता एवं गीतांजली गुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल मौजूद होंगे।
रिंग मे रेसलिंग के गुर सिखायेंगे द ग्रेट खली : क्लब के निदेशक दिवाकर शर्मा ने बताया कि उद्घाटन पर खली जिम में बनाई गई रेसलिंग रिंग से स्थानीय पहलवानों और अपने प्रशंसको से मिलने के दौरान ही रेसलिंग के विशेष गुर भी सिखायेंगे। इसको लेकर जिम की थीम के अनुसार ही रेसलिंग रिंग बनाई गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply