समय की बाध्यता का ध्यान रखे आंगनवाड़ी कर्मचारी : गुर्जर

BY — July 21, 2016

210701उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल के अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से एक माह के पुनश्चर्या (जेटीसी) प्रशिक्षण का समापन कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता में गुरूवार को हुआ।

जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. घनश्यामसिंह भीण्डर ने बताया कि प्रतापगढ जिले पीपलखुंट, अरनोद, देवगढ़, धरियावद, छोटी सादडी की 40 महिलाओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुल प्रुमुख ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समय की बाध्यता एवं ईमानदारी के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा चल रही गतिविधियों के अलावा कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों से भी जोड़ा जाना चाहिए जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत एवं घर-घर में शौचालय एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दे। प्राचार्य नन्द कुंवर ने बताया कि समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन नंद कंवर ने किया जबकि धन्यवाद सरिता वसीटा ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *