Header Banner

बोहरा गणेश जी को पीले चावल अर्पित कर आमंत्रण

BY — July 22, 2016

महाकाल कावड़ यात्रा व भव्य शोभायात्रा

220705उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति द्वारा आज प्रथम पूज्य श्री बोहरागणेशजी म. को कावड़ यात्रा समिति के संयोजक मोहनलाल साहू व महिला संयोजक अर्चना शर्मा, सह संयोजक कुसुमलता शर्मा के नेतृत्व में पं. इन्द्रलाल जोशी ने पूजा अर्चना कर 8 अगस्त को निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा व भा यात्रा की सफलता हेतु पीले चावल अर्पित कर पधारने का न्यौता दिया।

मंदिर में न्योता देने के पश्चारत् भजन कीर्तन किये गये एवं वहां उपस्थित भक्तगणों को कावड़ यात्रा में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया गया। कावड़ यात्रा समिति के उपाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, अम्बालाल टेलर (दाहिमा), हरीश आर्य, घनश्या,म शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, मांगीलाल नागदा, गोपीलाल जोशी, मोहनलाल जोशी, पंकज जोशी, प्रेमसिंह रावत, प्रेमनाथ चौहान, मोहनलाल पालीवाल व महिला सदस्यों में चन्द्रकान्ता मेनारिया, संगीता व्यास, चित्रा पालीवाल, मंजू पालीवाल, साधना शर्मा, मीना शर्मा, कीर्ति पालीवाल, पुष्पा शर्मा, रितु दुबे, चन्दा औदिच्य, सांवरा देवी शर्मा, कुसम चौबे, रेखा पालीवाल सहित कई कावड यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने स्थानीय कॉलोनियों, श्री गणपति विहार, श्री विनायक नगर, शारदा नगर, जयश्री कॉलोनी, पायडा आदि क्षैत्रो में पीले चावल व पत्रक देकर कावड यात्रा में भाग लेने हेतु निवेदन किया गया ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply