Header Banner

महिलाओं के लिए पहली बार आरक्षित रहेंगी 100 स्टॉलें

BY — July 25, 2016

हरियाली अमावस्या के मेले की तैयारियां

file photo
file photo

उदयपुर। प्रतिवर्ष हरियाली अमावस्या पर लगने वाले मेले में इस बार नगर निगम ने बिग बाजार से सोनी हॉस्पिटल मार्ग पर महिलाओं के लिए करीब 100 स्टॉलें आरक्षित रखने का निर्णय किया है।

सोमवार को सहेलियों की बाड़ी में मेला हेतु अस्थाई स्टालों की नीलामी प्रारम्भ की गई। पहले दिन कुल 86 दुकानें नीलाम हुई, जिसमें 2,73,600/- रू राशि निगम को प्राप्त हुई। पहली बार बिग बाजार से सोनी हॉस्पीटल मार्ग पर करीब 100 स्टॉल केवल महिलाओं को व्यवसाय करने के लिये आरक्षित की गई है, जिसे लॉटरी से आवंटित की जाएगी। पहली बार निगम ने निलामी में भाग लेने वाले सभी से आधार व अन्य पहचान प्रमाण पत्र मांगा। नीलामी में राजस्व समिति अध्यक्ष नानालाल वया, राजस्व निरिक्षक तरंग यादव, वरिष्ठ लिपिक शरद अरोडा, प्रदीप जैन, नसीर खॉ, शान्ता जैन व राजस्व शाखा के कर्मचारी शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply