Header Banner

सकल राजपूत महासभा की बैठक में महती निर्णय

BY — July 26, 2016

260702उदयपुर। सकल राजपूत महासभा मेवाड़ देहात की बैठक मंगलवार को तितरड़ी देहात कार्यालय पर संस्थापक तनवीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि तितरडी गांव के उपसरपंच राजेन्द्रसिंह सिसोदिया के सानिध्य में हुई।

देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह तितरडी ने बताया कि अगले सप्ताह में देहात महासभा का वन विहार, पौधा रोपण तथा अगस्त के प्रथम सप्ताह में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। सलूम्बर, जयसमंद, गिर्वा, चावंड, झाडोल, कुराबड़, बम्बोरा, गोगुन्दा की भी कार्यकारिणी का गठन आगामी दिनों में किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मसिंह, प्रेमसिंह,  मनोहर सिंह सिसोदिया, जसवंत सिंह सिसोदिया, जितेन्द्रसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष जवान सिंह जावद,  भंवरसिंह, अखेपूर डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, सहित समाजजन उपस्थित थे। संचालन घनश्याम सिंह थाणा ने किया जबकि धन्यवाद नजर सिंह तितरडी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply